HomeNationalआतिशी सरकार व आम आदमी पार्टी दोनों झूठ बोलने की मशीन हैं-...

आतिशी सरकार व आम आदमी पार्टी दोनों झूठ बोलने की मशीन हैं- सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की 16 अक्टूबर की सुबह सुबह बिजली कनेक्शन को लेकर की गई अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने साबित कर दिया की उनकी सरकार एवं आम आदमी पार्टी दोनों झूठ बोलने की मशीन हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी के कारण परेशानी हो रही थी जो पूरी तरह गलत है। जिस मुख्य मंत्री को यह तक नही मालूम की समस्या थी कब से वो हल क्या करेंगी। यह बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की समस्या अनेक वर्षों से थी और भाजपा ने गत लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे हल करने का वादा किया था।

बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की शर्त कभी डीडीए या एमसीडी ने नहीं लगाई

दिल्ली में बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की शर्त कभी डीडीए या एमसीडी ने नहीं लगाई, यह शर्त अरविंद केजरीवाल सरकार के पावर डिस्कॉम ने लगाई- वर्षों से शहरीकृत इलाके मे पावर डिस्कॉम एमसीडी का एनओसी मांगते थे और गत वर्ष के मध्य में पावर डिस्कॉम अनधिकृत कॉलोनियों, शहरीकृत गांवों आदि में डीडीए का एनओसी मांगने लगे जिससे समस्या विकराल हो गई।

चुनाव पश्चात दो बार हमारे सातों नवनिर्वाचित सांसद अनधिकृत कॉलोनियों ही नही दिल्ली देहात एवं शहरीकृत गांवों, नान कन्फर्मिंग क्षेत्रों की इस बिजली कनेक्शन के एनओसी एवं सम्पति म्यूटेशन आदि की समस्याओं को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिले और उनके माध्यम से केंद्र सरकार को अवगत करवाया।

केंद्र सरकार विशेषकर गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्य में विशेष रूचि ने कर बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की बाध्यता को खत्म करवाया और सम्पति म्यूटेशन भी प्रारम्भ करवाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की झूठ एवं भ्रम से भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले काश झूडा दावा करने से पहले मुख्यमंत्री याद रखतीं की दिल्ली के लोग 6 अक्टूबर को एनओसी हटाने एवं सम्पति म्यूटेशन खोलने के लिए बुराड़ी में जनसभा कर धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.