HomeSportऑस्ट्रेलिया पर टी20 सीरिज हारने का खतरा, टीम में किए 6 बदलाव

ऑस्ट्रेलिया पर टी20 सीरिज हारने का खतरा, टीम में किए 6 बदलाव

2023 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 सीरिज में 2 मैच हार गई, लेकिन वास्तव में विश्व कप के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरिज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराया है तीसरा टी20 सीरिज आज गुवाहाटी में खेला जाना है। इससे पहले कंगारुओं ने अपने टीम में छह बड़े बदलाव किए है।

जानकारी के मुताबिक, तीसरे टी20 से पहले सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और लेग स्पिनर एडम जम्पा वापस घर लौट गए हैं।वहीं ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और सीन एबॉट कल यानी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे।ऐसे में तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसका अंदाजा भी लगाना किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

कैसी होगी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने स्वदेश लौटने वाले खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।बेन मैकडरमॉट और जोश फिलिप पहले से ही टीम के साथ हैं।दोनों तीसरे टी20 के लिए भी उपलब्ध होंगे।वहीं बेन द्वारशुइस और क्रिस ग्रीन रायपुर में चौथे टी20 से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।

ट्रेविस हेड, जिन्होंने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप फाइनल जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।विश्व कप विजेता टीम के एकमात्र खिलाड़ी होंगे जो शेष टी20 सीरीज के लिए भारत में रुकेंगे।हालांकि, अभी तक हेड ने इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है।

तीसरे टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप, बेन मैकडरमट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), तनवीर सांघा, जेसन बेहरनडार्फ, नाथन एलिस और केन रिचर्डसन।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.