HomeInternationalआटा के लिए पाकिस्तान में लुटेरी बनी अवाम, एक बोरी के लिए...

आटा के लिए पाकिस्तान में लुटेरी बनी अवाम, एक बोरी के लिए भिड़े 6-6 लोग

पाकिस्‍तान इस समय आर्थिक बदहाली और तंगहाली झेल रहे मुल्क की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। रमजान के महीने में पाकिस्तान में दंगा हो रहा है। आटा लूटने के लिए पाकिस्तानी एक-दूसरे की जान लेने पर आमदा हो गए हैं।पाकिस्तान से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें आटे के ट्रक को लूटा जा रहा है।

हैरान कर देने वाली तस्वीरें पाकिस्तान के पेशावर शहर से सामने आई हैं। पेशावर में सैकड़ों लोगों की भीड़ में आटे के ट्रक पर अटैक कर दिया गया। एक-दो नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई शहरों में आटे के लिए लाइन में लगे लोगों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। कई शहरों में तो आटे के चक्कर में लोगों की जान भी जा चुकी हैं।

आटा मिलने की खबर सुनते ही पाकिस्तान में भगदड़ मच जाती है

सस्ता आटा मिलने की खबर सुनते ही पाकिस्तान में भगदड़ मच जाती है। पेशावर से ऐसी ही तस्वीर सामने आई। आटे के एक ट्रक को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। एक बोरी आटा नीचे आते ही सैकड़ों हाथ उसकी तरफ लपकते हैं। ये ट्रक आटे तो आटे की डिलीवरी करने आया था। लेकिन ट्रक पर इतनी बोरियां नहीं थी, जितनी जनता हाथ फैलाए खड़ी थी।

इंतजार करने की बजाए लोग खुद ही ट्रक पर चढ़कर आटा उतारने लगे। मिनटों में ही पाकिस्तानियों ने मिलकर पूरा ट्रक लूट लिया। जितनी भीड़ ट्रक पर चढ़ी नजर आई वो तो केवल ट्रेलर मात्र था। उससे ज्यादा लोग तो आसपास से भागकर वहां चारो-ओर एकट्ठा नजर आए। एक-एक बोरी के लिए छह-छह लोग लड़ रहे जंग लड़ते दिखे।

पाकिस्तान में सिंसेटिव प्राइस इंडिकेटर के आधार पर महंगाई ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 मार्च 2023 को महंगाई ने पिछले साल की तुलना में 47 फीसदी के आंकड़ों को छू लिया। इस इंडिकेटर से ये साफ दिख रहा है कि सामान्य चीजों का दाम पाकिस्तान में हाई है। 51 सामान के दाम को ट्रैक किया गया। जिसमें 26 सामान की कीमतें बढ़ी हैं। 13 चीजों के दाम घटे हैं, 13 चीजों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.