HomeUttarakhandअंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आनंदा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आनंदा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हल्द्वानी, खबर संसार। 3 दिसंबर,अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आनंदा एकेडमी के प्रांगण में दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ी हुई श्रीमती आशा गर्खाल बोहरा, सुनीता भट्ट और भावना धौनी का आगमन हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं को दिव्यांग बच्चों से जुड़ी हुई जानकारी दी गई। उन्हें विशेष प्रतिभा संपन्न इन बच्चों की जिंदगी से जुड़ी दुविधाओं,मन की भावनाओं और जरूरतों से अवगत कराया।

बच्चों को दी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ

समाज में दिव्यांग जन के प्रति समानता व सहयोग की भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित हुए इस अभियान से जुड़ कर बच्चों ने अनेक महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।

आयोजन से जुड़ी विशिष्ट महिलाओं का स्वागत विद्यालय निदेशक दीक्षा बिष्ट एवम् प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

प्रबंधक महोदय ने बच्चों से दिव्यांग जनों के प्रति विशेष सम्मान और सहयोग प्रदान करने का आग्रह करते हुए,सभी सम्माननीय महिलाओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.