HomeSportटी20 में बाबर आजम का ताज खतरे में, सूर्यकुमार यादव पहुंचे दूसरे...

टी20 में बाबर आजम का ताज खतरे में, सूर्यकुमार यादव पहुंचे दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली, खबर संसार। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ताजा जारी आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई है। सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अगस्त को खेले गए मैच में 76 रन ठोके और इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला है।

सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बीच का फासला अब महज दो रेटिंग प्वॉइंट्स का रह गया है। बाबर आजम टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। सूर्यकुमार ने ताजा जारी रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को पीछे छोड़ दिया है।

मैच विनिंग पारी के बाद सूर्या ने जीता सबका दिल, वीडियो हुआ वायरल

बाबर आजम के 818 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं, जबकि सूर्यकुमार के खाते में 816 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। टॉप-10 टी20 बल्लेबाजों में और कोई भारतीय मौजूद नहीं है। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान बने हुए हैं। ईशान किशन 14वें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा भी 16वें पायदान पर कायम हैं। टॉप-20 बल्लेबाजों में लोकेश राहुल भी शामिल हैं, जो 20वें पायदान पर ही बने हुए हैं।

श्रेयस अय्यर को एक पायदान का नुकसान हुए है और वह 24वें से 25वें नंबर पर खिसक गए हैं। विराट कोहली भी एक पायदान नुकसान के साथ 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ समय में टी20 इंटरनेशनल में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव सीरीज के आखिरी दो मैचों के बाद बाबर आजम से आगे भी निकल सकते हैं।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.