HomeInternationalपाकिस्‍तानी नेता के बिगड़े बोल कहा, तालिबान हमें Kashmir जीत कर देगा

पाकिस्‍तानी नेता के बिगड़े बोल कहा, तालिबान हमें Kashmir जीत कर देगा

इस्‍लामाबाद, खबर संसार। इमरान खान की पार्टी की एक नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा कि तालिबान पाकिस्‍तान के साथ है। तालिबान आएंगे और कश्‍मीर (Kashmir) को जीतकर उसे पाकिस्‍तान को देंगे।

नीलम ने यह विवादित बयान पाकिस्‍तान के बोल टीवी के एक डिबेट में दिया जिसे लंबे समय से माना जाता है कि इसके पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से गहरे संबंध है।

नीलम ने कहा कि इमरान सरकार बनने के बाद पाकिस्‍तान का मान बढ़ा है। तालिबान कहते हैं कि हम आपके साथ हैं और इंशा अल्‍लाह वे हमें कश्‍मीर फतह करके देंगे। एंकर ने जब उनसे पूछा कि तालिबान आपको कश्‍मीर (Kashmir) देंगे, यह किसने आपसे कहा।

इस पर नीलम ने कहा, ‘भारत ने हमारे टुकड़े किए हैं और हम फिर जुड़ जाएंगे। हमारी फौज के पास पावर है, सरकार के पास पावर है। तालिबान हमारा साथ दे रहे हैं क्‍योंकि जब उनके साथ ज्‍यादती हुई तो पाकिस्‍तान ने उनका साथ दिया था। अब वो हमारा साथ देंगे।’

अमेरिका के 33 अरब डॉलर डकार गया पाकिस्‍तान

नीलम का यह बयान ऐसे समय पर आया है पाकिस्‍तान पर तालिबान आतंकियों की खुलकर मदद करने के आरोप लग रहे हैं। अफगानिस्‍तान में जंग के दौरान हजारों की संख्‍या में आतंकी पाकिस्‍तान के कबायली इलाके से अफगानिस्‍तान में गए। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना और आईएसआई की मदद से अफगानिस्‍तान में एक बार फिर से तालिबान राज आ गया है।

अमेरिका ने 9/11 हमले के बाद अफगानिस्‍तान की सरजमीं पर हमला बोला था। इस दौरान अमेरिका ने तालिबान और अलकायदा के खात्‍मे के लिए पाकिस्‍तान से मदद ली। वहीं इसके बदले में अमेरिका ने वर्ष 2002 से वर्ष 2018 के बीच में 33 अरब डॉलर की भारी भरकम आर्थिक मदद पाकिस्‍तान को दी। (Kashmir)

इसे भी पढ़े-बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों और पण्डा समाज का किसी प्रकार का अहित

इसमें 14.6 अरब डॉलर की सहायता तो केवल पाकिस्‍तानी सेना को दी गई। इतना पैसा खाने के बाद भी पाकिस्‍तानियों ने अमेरिका के पीठ में छूरा घोप दिया और अफगानिस्‍तान में एक बार फिर से तालिबान का कब्‍जा हो गया है। वॉल स्‍ट्रीट जनरल में लिखे अपने लेख में चर्चित स्‍तंभकार सदानंद धूमे कहते हैं कि इन करीब 16 वर्षों के दौरान पाकिस्‍तान ने यह सुनिश्चित किया कि अमेरिका का अफगानिस्‍तान प्रॉजेक्‍ट फेल हो जाए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.