spot_img
spot_img
HomeInternationalअमेरिका में बैंकिंग संकट, 2008 की तरह दुनिया में आ सकती है...

अमेरिका में बैंकिंग संकट, 2008 की तरह दुनिया में आ सकती है मंदी?

जी, हां आप ने सही पढ़ा अमेरिका में एक बार फिर से 2008 वाले संकट आ सकते है। क्योंकि अमेरिकी रेगुलेटर्स ने देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैसी बैंक को बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन को बैंक का रिसीवर नियुक्त किया है।

FDIC ने कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक का मुख्य कार्यालय और सभी शाखाएं 13 मार्च को फिर से खुलेंगी और सभी बीमित जमाकर्ताओं को सोमवार सुबह तक अपनी बीमाकृत जमा राशि तक पूरी पहुंच होगी। लेकिन एफडीआईसी के अनुसार, 2022 के अंत तक बैंक के 175 बिलियन डॉलर के डिपॉजिट में से 89% का बीमा नहीं किया गया था, और उनके भाग्य का निर्धारण होना बाकी है।

वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी Roblox Corp RBLX.N और स्ट्रीमिंग डिवाइस बनाने वाली कंपनी Roku Inc (ROKU.O) जैसी कंपनियों ने कहा कि उनके पास बैंक में करोड़ों जमा हैं। करीब ढाई साल में ये दूसरी बार है, जब एफडीआईसी इंश्योर्ड बैंक बंद हुआ है। इससे पहले अक्टूबर 2020 में अलमेना स्टेट बैंक पर भी ताला लग गया था।

SVB संकट कैसे बढ़ा?

अमेरिका के प्रमुख बैंक जैसे बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फारगो और जेपी मॉर्गन सभी के शेयर कम से कम 5% फिसले। इस वजह से इनके मार्केट कैप में 80 बिलियन डॉलर (6.6 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट देखी गई। इसके बाद एशियाई देशों के बैंकों के शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिली।

भारतीय कंपनियों पर भी होगा असर

बैंक के बंद होने से कई भारतीय स्टार्ट-अप्स पर भी असर पड़ेगा। SVB ने भारत में करीब 21 स्टार्टअप में निवेश किया है। SVB का भारत में सबसे अहम निवेश SAAS-यूनिकॉर्न आईसर्टिस में है। अक्टूबर 2022 में SVB ने इस कंपनी में करीब 150 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट किए थे। इसके अलावा SVB ने ब्ल्यूस्टोन, पेटीएम, वन97 कम्युनिकेशन्स, पेटीएम मॉल, नापतोल, कारवाले, इनमोबि और लॉयल्टी रिवार्ड्ज जैसी कंपनियों में भी पैसे लगाए हैं।

2008 का दौर फिर से आएगा

सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने के बाद लोगों को 2008 की याद आने लगी है। बैंकिंग फर्म लेहमन ब्रदर्स के चलते साल 2008 में अमेरिका को सबसे बड़े बैंकिंग क्राइसिस से गुजरना पड़ा था। सिर्फ अमेरिका नहीं पूरी दुनिया मंदी की चपेट में आ गई थी।

शेयरों में आई बड़ी गिरावट 

सिलिकॉन वैली बैंक की मूल कंपनी एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप के शेयरों में व्यापार बंद होने से पहले लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इस गिरावट से भारत की र्स्टाटप कंपनियों को बहुत ही ज्यादा नुकसान हो सकता है तो कुछ को बंद भी करना पड़ सकता है। सिलिकॉन वैली बैंक ने भारत में ब्ल्यूस्टोन, पेटीएम, वन97 कम्युनिकेशन, पेटीएम माल, नापतोल, कारवाले इनमोबि और लॉयल्टी जैसी कंपियों ने में भी अपना पैसा लगया है। इस बैंक के बंद होने से अब इन कंपनियों पर संकट के बादल मडरा रहे है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.