खबर संसार, नई दिल्ली: September में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, वजह है ये खास। अगर बैंक मं आपको कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें, नही तो आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि सितंबर माह में बैंक में काफी छुट्टियां पड़ रही हैं, ऐसे आपको ध्यान रखना है कि कहीं कोई बैंक से संबंधित जरूरी काम छूट न जाए। क्योंकि सितंबर के महीने में बैंकों में 12 दिन की छुट्टिया पड़ रही हैं।
September माह मेें 12 दिन की छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक ने लिस्ट जारी की है, द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, September में कुल 6 छुट्टियां पड़ रही हैं। इनमें से कुछ राज्यों में विशेष छुट्टियां होती हैं। साथ ही सितंबर में बैंकों को कुल 6 साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके बावजूद कुल छुट्टियों की संख्या 12 हैं। आइए जानते हैं कि सितंबर महीने में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
खबर ये भी पढ़े- Janmashtami के दिन ये 7 चीजों को अवश्य लाएं घर
इस दिन बैंक रहेंगे बंद
- 5 सितंबर – रविवार
- 8 सितंबर – श्रीमंत शंकरदेवा तिथि (गुवाहाटी)
- 9 सितंबर – तीज हरितालिका (गंगटोक)
- 10 सितंबर – गणेश चतुर्थी, संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), विनायक चतुर्थी
- 11 सितंबर – महीने का दूसरा शनिवार गणेश चतुर्थी दूसरा दिन (पणजी)
- 12 सितंबर – रविवार
- 17 सितंबर – विश्व कर्मा पूजा
- 19 सितंबर – रविवार
- 20 सितंबर – इंद्रजात्रा (गंगटोक)
- 21 सितंबर – श्री नारायण गुरू समाधी दिवस
- 25 सितंबर – महीने का चैथा शनिवार
- 26 सितंबर- रविवार
हालांकि इस दौरान सितंबर माह में 12 छुट्टियों के चलते ऑनलाइन बैंकिग कामकाज प्रभावित नहीं होगें। बैंकों के सारे आनलाइन कार्य यथास्थित चलते रहेंगे। ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।ताजा खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://khabarsansar.co.in/


