जिस तरह से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं ज्यादातर लोगों का रुख इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, वरना बाद में नुकसान हो सकता है।
जी हां, अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसे खरीदने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप अपना नुकसान करवाने से बचा सकते हैं, आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़े- प्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने आशिकों के साथ मिल करा दी हत्या
1. अपनी जरूरत को समझना जरूरी
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने का सोच रहे हैं तो इससे पहले ये समझें कि आपके लिए ये कितना जरूरी है या नहीं। साथ ही घर से ऑफिस के बीच की दूरी कितनी है। अगर ईवी स्कूटर या बाइक के सिंगल चार्जिंग पर आप घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आ सकते हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा चार्जिंग पोइंट आपको मिल जाएगा या नहीं ये भी जरूर देखें।
2. जरूर देखें ड्राइविंग रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक को खरीदने के दौरान ये जरूर देख ले कि एक बार चार्ज होने पर ये कितनी दूरी तय कर सकती है यानि इसकी ड्राइविंग रेंज कितनी है। खरीदने के दौरान कंपनी की ओर से ड्राइविंग टेस्ट की भी सुविधा दी जाती है, ऐसे में आप इसकी रेंज चेक कर सकते हैं।
3. कीमत का भी दें ध्यान
ऑटो बाजार में अलग-अलग कीमत के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक मौजूद है। जिनकी शुरुआत 40 हजार से करीब 2 लाख रुपये तक है। इनमें अलग-अलग फीचर्स मौजूद है।
4. सर्विसिंग की शर्तों पर दें ध्यान
इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने के दौरान इस बात का खास ध्यान दें कि कंपनी की ओर से आपको सर्विसिंग के तौर पर क्या-क्या सुविधा दी जा रही है। इस पर ध्यान देना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये इलेक्ट्रिक वाहन अभी बाजार में एक नई तकनीक है, ऐसे में हर मैकेनिक के लिए इसे समझना आसान नहीं है। अगर कंपनी की ओर से सर्विसिंग की सुविधा है तो आप उनसे इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीद सकते हैं।
5. बैटरी कैपिसिटी
इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने से पहले बैटरी कैपिसिटी के बारे में भी जरूर जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी आपको पेट्रोल या सीएनजी पंप की तरह चार्जिंग स्टेशन इतने नहीं मिल सकेंगे। इसके लिए कितने वॉट की बैटरी है, बैटरी शॉकप्रफ है कि नहीं, बैटरी वाटरप्रूफ है या नहीं, बैटरी पर कब तक की वॉरेंटी दी गई है आदि बैटरी से जुड़ी जानकारी भी जान लें। ऐसे में आप भारी नुकसान होने से बच सकते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
