HomeCrimeप्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने आशिकों के साथ...

प्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने आशिकों के साथ मिल करा दी हत्‍या

जमुई, खबर संसार। प्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने आशिकों के साथ मिल करा दी हत्‍या जी, हां यह मामला जमुई का है। मंगलवार की रात ससुराल का आदमी बताकर किसी ने विक्की यादव के मोबाइल पर फोन किया। फोन करने वाले ने बाइक खराब होने की बात कह उसे नट खोलने के लिए रिंच साथ लाने को कहा।

गला रेत की हत्या

जिसके बाद विक्की रिंच लेकर घर से निकल गया और पूरी रात घर नहीं लौटा। इसी बीच स्वजन को जानकारी हुई कि एक युवक का शव छतियेनी-सांपो पथ के समीप फेंका हुआ है। स्वजन आनन-फानन में वहां पहुंचे तो देखा कि विक्की मृत पड़ा है और उसका गला रेता हुआ है। स्वजन द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

प्रेमी संग साजिश रच पत्नी ने वारदात को दिलाया अंजाम

मृतक के स्वजनों ने बताया कि छह माह पूर्व विक्की की शादी शेखपुरा जिला के एकसारबीघा गांव की काजल कुमारी के साथ हुई थी। बीते दस दिसंबर को दुरागमन होने पर विक्की अपनी पत्नी काजल को लेकर घर आया था। इसके कुछ ही दिन बाद ही काजल के मायके से दो युवक उससे मिलने घर आए थे जो विक्की को पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव शुरु हो गया और काजल ने घर आए अपने प्रेमी युवक के साथ साजिश रचकर उसकी हत्या करा दी।

इसे भी पढ़े-सांसद Jaya Bachchan के गुस्से पर महाभारत के ‘अर्जुन’ ने की विवादित टिप्पणी

वही, प्रमोद कुमार मंडल, एसपी, जमुई ने बताया की प्रथम दष्टया पत्नी द्वारा साजिश कर प्रेमी से हत्या कराने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों द्वारा मृतक की पत्नी के साथ दुव्र्यवहार करने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस ने जान पर खेलकर बचा लिया। आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.