लखनऊ, खबर संसार। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे सपा में शामिल हो गए है।
पडरौना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक स्वामी प्रसाद की गिनती यूपी के दिग्गज नेताओं में होती है और वह 3 बार विधायक रह चुके हैं। उनके पास योगी सरकार में श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, ‘योगी जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है।
इसे भी पढ़े-स्पा सेंटर की आड़ चल रहा था देह व्यापार, सात विदेशी युवतियों सहित 18 गिरफ्तार
किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।’ इस बीच ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि शाम तक भारतीय जनता पार्टी के 4-5 और मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा-बाइस में बदलाव होगा।’
कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?
- यूपी सरकार में मंत्री हैं और 5 बार के विधायक हैं।
- पिछड़े समाज के बड़े नेता हैं।
- 80 के दशक से राजनीति में हैं।
- बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
- 2012 से 2016 तक यूपी विधानसभा के नेता विरोधी दल रहे।
- 8 अगस्त 2016 को बीजेपी में शामिल हुए थे।
- इनकी बेटी संघमित्रा मौर्या बदायूं से बीजेपी की सांसद हैं।
- बीजेपी से पहले लोकदल और बसपा में रह चुके है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



