HomeNationalभिखारिन मां ने बेटे को स्‍कूटी खरीदने के लिए भीख मांग कर...

भिखारिन मां ने बेटे को स्‍कूटी खरीदने के लिए भीख मांग कर दिये अस्‍सी हजार के सिक्‍के

नई दिल्ली, खबर संसार। एक लड़का स्कूटी खरीदना चाहता था और इसके लिए उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने अपनी मां से पैसे मांगे। उसने अपनी मां से कहा कि स्कूटी चलाना उसका सपना है। इसके बाद उसकी मां ने ठान लिया कि वह अपने बेटे के लिए स्कूटी जरूर खरीदेगी।

मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का है दरअसल, यह महिला एक भिखारिन है। जब बेटे ने अपनी मां से स्कूटी के लिए कहा तो अगले दिन से ही मां ने भीख मांगना शुरू कर दिया। थोड़े ही दिन में उसने करीब अस्सी हजार रुपये इकट्ठे कर लिए और बेटे को दे दिए। आश्चर्य की बात यह है कि यह सभी रुपये सिक्के में थे।

इसे भी पढ़े-गर्भवती पत्‍नी ने नहीं बताया गर्भ में किसका बच्‍चा तो पति ने कुल्‍हाड़ी से काट डाला

बाल्‍टी में भरकर ले गया शोरूम

भिखारिन का बेटा इन सिक्कों को बाल्टी में भरकर स्कूटी के शोरूम में पहुंचा। वहां के कर्मचारी इन रुपयों को देखकर हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने शायद पहली बार देखा था कि इतने रुपये सिक्कों में लेकर कोई उनके पास पहुंचा है। इतना ही नहीं उस लड़के के कई दोस्त भी हैरान थे कि इतने कम समय में उसकी मां को अस्सी हजार रुपये भीख में मिल गए।

फिलहाल उस लड़के ने स्कूटी खरीद ली और अपना सपना पूरा किया। यह पहला मामला नहीं जब किसी भीख मांगने वाले को इतने वैसे मिले हैं कई बार तो भिखारी का हुलिया देखकर लोगों को अंदाजा नहीं होता कि जिस भिखारी को हमने पैसे दिए उसके पास क्या होगा और कितना पैसा होगा। लेकिन इन लोगों के पास इतने पैसे निकल आते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.