हल्द्वानी खबर संसार।भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी पूर्वी मण्डल ने किया वृक्षारोपण जी हरेला पर गली गली मोहल्ले वार्ड में भी लोगो ने वृक्षारोपण किया। इससे पता चलता है कि लोगों में अवेयरनेस बड़ी है। पेड़ों का लोग महत्व समझ रहे हैं खासकर कोरो ना काल में ऑक्सीजन की कमी ने इस ओर ध्यान खींचा है और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए लोग वृक्षारोपण कर पेड़ों को बचा रहे हैं।
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी पूर्वी मण्डल द्वारा मडंल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में गौजाजाली प्रायमरी स्कूल वार्ड 60 में वृक्षारोपण किया गया,जिसमे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गौरव जोशी जी,मण्डल महामंत्री प्रवीण शर्मा जी,उपाध्यक्ष देवू बिष्ट जी,मंत्री शुभम पाठक जी ,राहुल खोलिया और सह शोसल मीडिया प्रभारी अमन सुनाल जी उपस्थित रहे।



