HomeNational24 घंटे बाद भोले बाबा ने तोड़ा मौन

24 घंटे बाद भोले बाबा ने तोड़ा मौन

हाथरस खबर संसार.24 घंटे बाद भोले बाबा ने तोड़ा मौन जी हा भोले बाबा उर्फ़ सूरजपाल सिंह की पहली प्रक्रिया आ गई है , भोले बाबा ने समागम स्थल पर मरने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है , साथ ही स्पष्ट किया जो घटना हुई है मेरे समागम स्थल से निकल जाने के बाद की हुई है और मेरे वकील एपी सिंह है किसी को भी कुछ पूछना है उनसे पूछ सकते है. जी हा ये अभी की सबसे बड़ी खबर आ रही है बाबा कल से लापता थे ना कोई बयान ना कोई बात ना ही किसी को उनके आश्रम में प्रवेश करने दिया जा रहा था

24 घंटे बाद भोले बाबा ने तोड़ा मौन

पाठकों को बताये चले कि इससे पूर्व सोशल मीडिया में बाबा के खिलाफ जमकर बाते चल रही थी.जिन्होंने कभी अपने माँ बाप के चरणों की धूल माथे पर नहीं लगाई, वे फर्जी बाबा के चरणों की धूल के फेर में जान गंवा बैठे. जी हा समाज में अंधभक्ति और अंधभक्तो की कमी नहीं है. लाखों की संख्या में बाबा की धूल को माथे पर लगाने की चाहत का पागलपन 135 लोगो को इस जहाँ से रुकसत कर गया और बाबा यानि सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोले बाबा आधा दर्जन मामलो में नामजद है जिसमे नाबालिग यौन उत्पीड़न का भी मामला है.

भोले बाबा आधा दर्जन मामलो में नामजद है जिसमे नाबालिग यौन उत्पीड़न का भी मामला

पाठकों को बताये चले कि सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा कभी एलआईयू में खुफिया सूचनाओं के संग्रह किया करते थे। नौकरी से सूरजपाल का मोह भंग हुआ और 1997 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर नौकरी छोड़ दी। इसके बाद सूरजपाल भोले बाबा बन गए।और आज लाखों अंधभक्तो का मलिक बना बैठा है. फिलहाल बाबा की टीआरपी टॉप पर है हर चैनल पर छाया हुआ है हर अखवार की सुर्खियों पर है सोशल मीडिया में भी टॉप पर है.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.