खबर संसार, मुंबई: bhukamp – महाराष्ट्र में डोली धरती, लोग घरों से बाहर भागे, रविवार की सुबह आज जब ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। तभी महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके लगे। लोग दहशत में आकर घरों से बाहर की ओर भागे। ये bhukamp सुबह करीब 5ः32 बजे के लगभग आया। भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान होने की सूचना नही है।
ये भी पढें- आज से मेरठ-दिल्ली के बीच इतना टोल दे और सुविधा ले
मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह 5ः35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.9 रही। सिस्मलॉजी विभाग की मानें तो भूकंप का केंद्र नासिक से 88 किमी पश्चिम दिशा में बताया जा रहा है। भूंकप की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है।
bhukamp आने पर ऐसे बरते सतर्कता
- bhukamp के झटके महसूस होने पर तुरंत घर, ऑफिस से निकलकर खुली जगह में जाएं।
- बाहर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, बल्कि सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर रहें ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।
- कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
- गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले मैदान में गाड़ी रोक लें और bhukamp रुकने तक इंतजार करें।
