HomeInternationalबाइडन ने कहा यूक्रेन पर Nuclear Attack के लिए पूरी तरह से...

बाइडन ने कहा यूक्रेन पर Nuclear Attack के लिए पूरी तरह से तैयार है रूस!

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक भविष्वाणी की है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की चपेट में आ सकती हैं और यह पूरी दुनिया के लिए कयामत साबित होगा। जो बाइडन के इस बयान के पीछे रूस के द्वारा दी जा रही यूक्रेन पर परमाणु बम गिराने की धमकी हैं।

दरअसल पिछले संबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है जिसमें रूस की सेना ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे काफी कमजोर माना जा रहा है ऐसे में रूस के राष्‍ट्रपति पुत‍िन की तरफ से अपने देश के हित में यूक्रेन पर परमाणु बम का प्रयोग करने की धमकी भी दी गयी हैं।

पुतिन के इस बयान के बाद बाइडन की टेंशन बढ़ गयी हैं। उन्होंने कहा है कि मैं पुतिन को अच्छी तरह से जानता हू कि अगर वह कह रहे हैं कि वह यूक्रेन पर परमाणु बम का प्रयोग कर सकते हैं तो उसका मतलब यही है कि वह ऐसा कर सकते हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यह स्थिति 1962 के क्यूबा संकट जैसी स्थिति बन गयी हैं। 1962 के बाद कभी भी दुनिया में इस तरह की स्थिति नहीं बनी थी लेकिन रूस की परमाणु बम का प्रयोग करने की धमकी के बाद यह स्थिति फिर से उतपन्न हो गयी हैं।

रूस ने दी यूक्रेन पर परमाणु बद गिराने की धमकी

विश्लेषकों को उम्मीद है कि परमाणु हथियारों को घेरने वाली वर्जना एक निरोधक है। अमेरिका द्वारा छह अगस्त और नौ अगस्त, 1945 को परमाणु बमों से जापानी शहरों को नष्ट करने के बाद हिरोशिमा और नागासाकी में मानवीय पीड़ा का भयावह पैमाना, ऐसे हथियारों के दोहराव के खिलाफ एक शक्तिशाली तर्क था।

इन हमलों में करीब 2,10,000 लोगों की जान गई थी। विकिरण के दुष्प्रभाव दुनिया ने बरसों बरस देखे। इसके बाद किसी भी देश ने परमाणु हथियार का उपयोग नहीं किया। विश्लेषकों का अनुमान है कि पुतिन के लिये भी यह आसान नहीं होगा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन के बाद परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने वाले पहले नेता बनें।

आरएएनडी कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ नीति शोधकर्ता और अमेरिकी रक्षा विभाग में रूसी सैन्य क्षमताओं के एक पूर्व विश्लेषक, दारा मैसिकोट ने कहा, “रूस में अब भी उस सीमा को पार करना एक वर्जित कदम है।” बकलिट्स्की ने कहा, “धरती के इतिहास में सबसे कठिन फैसलों में से एक।” इससे होने वाली प्रतिक्रिया पुतिन को एक वैश्विक तिरस्कृत नेता में बदल सकती है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.