खबर संसार, अहमदाबाद : बड़ा एलान- कक्षा 6 से लेकर 12 तक के schools में पढ़ाई जाएगी भगवत गीता, गुजरात सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति जारी की जा रही है। जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को अब भगवत गीता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस पाठ्यक्रम को पूरे प्रदेश के schools में अकादमिक वर्ष 2022-23 से लागू कर दिया जाएगा। इस बात की घोषणा गुजरात विधानसभा में हो भी चुकी है। जीतू वघानी जो गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं, उन्होंने बजटीय आवंटन पर विधानसभा में एक चर्चा के दौरान यह घोषणा की।
ये भी पढें- होली पर इस Village में दामाद! को करनी पड़ती है गधे की सवारी
NEP की तर्ज पर लिया गया फैसला
शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि भगवद् गीता में मौजूद नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को schools पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय केंद्र की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की तर्ज पर लिया गया है। बच्चों में अच्छे संस्कार और भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्कूलों में प्रार्थना के दौरान भगवत गीता के उपदेश पढ़कर सुनाए जाएंगे। NEP आधुनिक और प्राचीन संस्कृति, परपंराओं एवं ज्ञान प्रणाली को शामिल करने की हिमायत करती है, ताकि छात्र भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व महसूस कर सकें।
गुजरात विस चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा
बच्चों में गीता का ज्ञान और उसके मूल्यों की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम शुरू किया गया है। गुजरात सरकार के इस फैसले को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गुजरात में नवंबर या दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है। गुजरात में मौजूदा बीजेपी सरकार का कार्यकाल अगले साफ फरवरी में खत्म हो रहा है लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में दिसंबर तक चुनाव कराए जा सकते हैं।