HomeCrimeपुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, नीत‍िश के ख‍िलाफ प्रदर्शन...

पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, नीत‍िश के ख‍िलाफ प्रदर्शन कर…

बिहार सरकार के खिलाफ राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की मौत हो गई। जिनकी पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस जानकारी की पुष्टि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने की, जिन्होंने ट्विटर पर कहा कि भाजपा नेता की मृत्यु हो गई है। विजय कुमार सिंह भाजपा जहानाबाद के महामंत्री थे।

भाजपा पर नीतीश का निशाना

इसके बाद भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। बिहार विधानसबा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने वाले जनता की आवाज को दबा रहे हैं, शिक्षकों की भर्ती पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इनको संविधान में विश्वास नहीं है। यह अघोषित आपातकाल सदन से सडक तक लगा रहे हैं। हम इसके विरोध में यहीं धरने पर बैठ रहे हैं।

भाजपा का प्रदर्शन

बिहार के पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ मार्च कर रहे थे। भाजपा नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं पर उस समय लाठीचार्ज किया गया जब वे ‘विधानसभा मार्च’ निकाल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। एक वीडियो में पुलिस को पटना में भाजपा नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें करते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.