HomeNationalमुस्ताफिजुर विवाद के बाद भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने...

मुस्ताफिजुर विवाद के बाद भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी

भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को सोमवार, 5 जनवरी 2026, सुबह करीब 8 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक बांग्लादेशी नंबर से उनके आधिकारिक सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला उस समय गरमाया जब संगीत सोम ने आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के खेलने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बीसीसीआई से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश जारी किया।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि केकेआर नियमों के तहत किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

भारत में रहकर सनातन मूल्यों के खिलाफ जाना स्वीकार्य नहीं है

बीसीसीआई के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने बोर्ड का धन्यवाद किया और इसे सनातन धर्म और हिंदुओं की जीत बताया। उन्होंने केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में रहकर सनातन मूल्यों के खिलाफ जाना स्वीकार्य नहीं है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इस डील के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते फ्रेंचाइजी और शाहरुख खान को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

अब बम धमकी मिलने के बाद यह मामला सिर्फ क्रिकेट या राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बनता नजर आ रहा है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.