पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है। पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। वहीं, भाजपा भी पीछे रहने को तैयार नहीं है। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपनी कमर पूरी तरीके से कस ली है। सूत्रों का दावा है कि भाजपा पंचायत चुनाव को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं रहना चाहती हैं।
भाजपा अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में दिखाने की कोशिश करेगी। खबर के मुताबिक अमित शाह पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में दो विशाल रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि इसके लिए अमित शाह एकदिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा 2 महीनों में यह दूसरी बार होने जा रहा है।
खबर के मुताबिक अमित शाह 17 जनवरी की सुबह या उससे एक रात पहले कोलकाता पहुंच सकते हैं। 17 जनवरी को ही वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह की पहली रैली हुगली जिले के आरामबाग में होगी जबकि दूसरी रैली 24 परगना की मथुरापुर में होगी। इस पंचायत चुनाव के जरिए भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखना चाहती है।
2024 के चुनाव में भाजपा हर हाल में पश्चिम बंगाल में 2019 में जीती गई सीटों को अपने पास रखना चाहती है। इससे पहले 17 दिसंबर को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां उन्होंने पूर्व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लिया था। राज्य भाजपा की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है कि अमित शाह का यह दौरा पूरी तरीके से राजनीतिक है। अपने इस दौरे के दौरान वह संगठनात्मक रूप से पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे।
माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कुछ अन्य राष्ट्रीय नेता भी पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का नया अभियान ‘‘दीदीर सुरक्षा कवच’’ शुरू किया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के लिए या काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद रहे। अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पार्टी 11 जनवरी को सात दिवसीय अभियान शुरू करेगी। वहीं, ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यक्रम में कहा ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम के तहत तृणमूल कांग्रेस के 3.5 लाख कार्यकर्ता बंगाल के 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरे भारत में टीएमसी सरकार के खिलाफ बेबुनियाद अफवाहें फैलाई गईं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


