HomeUttarakhandबीएलओ 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर वोटरों का करेंगें सत्यापन

बीएलओ 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर वोटरों का करेंगें सत्यापन

रूद्रपुर, खबर संसंसार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का 01 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। BLO

उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ (BLO) के माध्यम से 09 अगस्त से 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जायेगा। उन्होने बताया कि 01 नवम्बर 2021 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा व 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक दावे और आपत्तियां की जा सकेगीं।

पांच जनवरी 2022 में होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

उन्होने बताया कि दिनांक 13,14, 27 व 28 नवम्बर 2021 को विशेष अभियान चलाया जायेगा एवं 20 दिसम्बर 2021 को प्राप्त दावे/आपत्तियो की सुनवाई की जायेगी एवं 05 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत वर्तमान मतदेय स्थलों में मतदाताओं की अधिकतम 1200 संख्या निर्धारित करते हुये मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं पुनर्निर्धारण किया जायेगा। (BLO)

इस दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल में सम्मिलित अनुभागों के गठन, कन्ट्रोल टेबल को अध्यावधिक किये जाने की कार्यवाही भी सम्पादित की जायेगी। उन्होने सम्बन्धित को निर्देश दिये है कि उपरोक्त गतिविधियों के साथ-साथ इस अवधि में प्राप्त प्रारूप- 6, 6क, 7,8 एवं 8क का निस्तारण भी नियत समय सीमा को ध्यान में रखते हुये पूर्ण किया जाये ताकि 01 नवम्बर 2021 को सभी पदाभिहित स्थलों पर आलेख निर्वाचक नामावली का प्रकाशन सुनिश्चित किया जा सकें।

इसे भी पढ़े-Ahmed Shah Masood ने हमला कर तालिबान के 300 लड़ाके मार गिराए

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुये उक्तानुसार 01 जनवरी,2022 की अर्हता तिथि के आधार पर सम्पादित होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सम्बन्धी कार्य के साथ पुनरीक्षण पूर्व सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों की सभी तैयारियां सुनिश्चित करते हुये समय पर कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड्ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.