Sunday, April 12, 2026
HomeTech & AutoBSNL: 153 रुपये में 90 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड...

BSNL: 153 रुपये में 90 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

नई दिल्‍ली, खबर संसार। सरकारी टेलीकाम कंपनी बीएसएनएल ने 153 रूपये का प्‍लान लांच किया है। इस प्‍लान में पैक में 1GB डाटा और आपको 24 नहीं… 28 नहीं.. 56 नहीं… बल्कि कुल मिलाकर 90 यानी कि 3 महीने तक की वैधता मिलती है।

इस प्लान में आपको यूं तो अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट मिलेगा, लेकिन 1GB डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट डाउनलोडिंग व अपलोडिंग स्पीड 40Kbps हो जाएगी। डेटा बेनेफिट के अलावा इस 153 रुपये के पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

इसे भी पढ़े- बिजली (electricity) के बकाया बिल जमा करने पर सरर्चाज माफ

साथ ही आपको डेली 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। इसमें पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) बेनेफिट भी शामिल है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बेनेफिट आपको केवल 28 दिन तक की फ्री मिलेगा जिसके बाद आपको इस सुविधा के लिए पैसे देने होंगे।

एयरटेल 1 जीबी प्रतिदिन के लेता है 199 रुपये

BSNL के विपरित अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों के 1 जीबी डेटा प्लान की बात करें, तो Airtel में आपको डेली 1GB डेटा के लिए 199 रुपये वाला पैक लेना होगा जिसकी वैधता महज 24 दिन तक की ही है। इसके अलावा कंपनी का एक 219 का पैक है, जिसमें भी डेली 1 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।

Jio के 149 रुपये के पैक में आपको डेली 1 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 24 दिन की है। जबकि 28 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत जियो में 155 रुपये है। Vi में 24 दिन के 1 जीबी डेटा पैक की कीमत 199 रुपये है, जबकि 28 दिन वाले प्लान के लिए आपको 219 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनी के 1 जीबी डेटा पैक में हमारे हिसाब से बेस्ट साबित होता है BSNL का 153 रुपये वाला रीचार्ज पैक।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.