spot_img
spot_img
HomeEntertainmentनीतू चंद्रा को हर महीने 25 लाख देकर बीवी बनाना चाहता था...

नीतू चंद्रा को हर महीने 25 लाख देकर बीवी बनाना चाहता था बिजनसमैन, बातई दास्ता

गरम मसाला फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नीतू चंद्रा ने बहुत ही चौकांने वाला बयान दिया है। एक्टर्स ने अपनी पर्सनव लाइफ से संबधित एक बहुत ही हैरान कर देने वाला दावा किया है। हाल ही में एक इटरव्यू के दौरान नीतू ने एक घटना का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि एक बिजनेसमैन ने उसे अपनी वेतनभोगी पत्नी(salaried wife)बनने का ऑफर दिया था।

बदले में नीतू को प्रति माह 25 लाख रुपये की पेशकश भी की थी। इतना ही नहीं नीतू ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर भी बात कि और बताया कि 13 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के साथ काम करने के बावजूद उनके पास न तो पैसा है और न ही कोई काम। उन्होंने एक ऑडिशन को याद करते हुए बताया कि जब एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक घंटे के भीतर ही रिजेक्ट कर दिया था।

नीतू चंद्रा का दावा

मीडिया चैनल बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा, मेरी कहानी एक सफल अभिनेता की विफलता की कहानी है। 13 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के साथ और इतनी बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद, आज मेरे पास कोई काम नहीं है।

मुझे एक बड़े बिजनेसमैन ने कहा था कि वह मुझे 25 लाख प्रति माह देगा अगर में उसकी वेतनभोगी पत्नी बन जाऊं। मेरे पास न तो पैसे हैं और न ही काम। मुझे चिंता हो गई है, इतना करने के बाद भी मेरे पास कुछ नहीं है। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा, “एक कास्टिंग डायरेक्टर, काफ़ी बड़ा नाम है लेकिन मैं नाम नहीं बोलना चाहती हूं, ऑडिशन के टाइम पर ही मतलब, एक घंटे के अंदर ही कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कि मुझे माफ करो नीतू लेकिन यह काम नहीं कर रहा है। नीतू ने कहा कि मेरा ऑडिशन इसलिए लिया गया ताकि मेरा आत्मविश्वास तोड़ सकें।

इसे भी पढ़ें:वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली और जसप्रीत को आराम

कौन हैं नीतू चंद्रा?

नीतू चंद्रा ने 2005 में गरम मसाला के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। फिल्म में, उन्होंने एक एयर होस्टेस की भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री ने तब से कई फिल्मों में भी अभिनय किया है जैसे ट्रैफिक सिग्नल, वन टू थ्री, ओए लकी लकी ओए, अपार्टमेंट, 13 बी अन्य। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म शेफाली शाह, राहुल बोस और सुमीत राघवन के साथ कुछ लव जैसा थी। नीतू ने नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने दो और परियोजनाओं पर भी हस्ताक्षर किए जिनकी घोषणा की जानी बाकी है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.