कटिहार, खबर संसार। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक गामी टोला के एक रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां कस्टमर्स खाने-पीने के बजाय अंदर कुछ और ही काम चल रहा था।
यह मामला कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट की आड़ में ये धंधा चलने का मामला बिहार के कटिहार से आया है। जहां पिछले कई दिनों से रंगीन महफ़िल सज रही थी। स्थानीय लोगों के विरोध और पुलिस की दी गई सूचना के बाद कटिहार नगर थाना पुलिस ने रेड किया और चार लोगों को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने की पुलिस से शिकायत
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक गामी टोला के इस रेस्टोरेंट सह कैफेटेरिया में दो लड़की को दो लड़कों के साथ स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। एक संगठन से जुड़े हुए पवन पोद्दार ने बताया कि उन लोगों के पास यहां रंगीन महफिल सजने की खबर कई दिनों से थी।
इसे भी पढ़े- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा 100 साल तक नहीं करेंगे भारत से बैर
मामला सामने आने के बाद उन्हीं लोगों की सूचना पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की जिसमें मामला सही पाया गया। कैफेटेरिया सह रेस्टोरेंट के मालिक राम कदम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी दोनों युवकों में से एक राहुल ने प्रति घंटा तीन सौ रुपया लेकर उन लोगों को अपने गर्लफ्रेंड के साथ बैठने की जगह उपलब्ध करवाने की बात को स्वीकारा है।
पूरे मामले पर जांच के लिए पहुंची मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने बताया कि दो लड़का, कैफेटेरिया मैनेजर और उनके स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दोनों लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल इस घटना को सेक्स रैकेट का धंधा कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस पूरे मामले में जांच के बाद ही कुछ साफ कर सकेगी।


