इस्लामाबाद, खबर संसार। पाकिस्तान ने अपने नए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में कहा है कि भारत के साथ 100 साल तक बैर नहीं करेंगे। पाकिस्तान ने कहा है कि आने वाले दिनों में देश की विदेश नीति में पड़ोसी देशों के साथ शांति और आर्थिक कूटनीति को वह प्रमुखता देगा।
इस 100 पन्ने की गोपनीय राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में कहा गया है कि भारत के साथ बिना कश्मीर मुद्दे के अंतिम समाधान के व्यापार और बिजनस रिश्ते को बढ़ाया जाएगा। परमाणु हथियार संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ है। इससे व्यापार और आर्थिक रिश्ते भी खराब हो गए हैं।
सुरक्षा नीति से जुड़े एक अधिकारी ने पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, ‘हम अगले 100 साल तक भारत के साथ बैर नहीं करेंगे। इस नई नीति में बिल्कुल पड़ोसी देशों के साथ शांति पर जोर दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अगर बातचीत और प्रगति होती है तो इस बात की संभावना है कि भारत के साथ पहले की तरह से व्यापार और व्यवसायिक संबंध सामान्य हो सकते हैं।
PM KISAN : जानें क्यों सात लाख से ज्यादा किसानों को लौटाने होंगी 10वीं किस्त
कश्मीर को लेकर द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित किया
कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ठहर गए हैं। पाकिस्तान ने भारत के कश्मीर पर उठाए गए कदमों के जवाब में राजनयिक रिश्तों को कम कर दिया था और द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था।
पिछले साल फरवरी महीने में उस समय दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने की दिशा में कुछ प्रगति होती दिख रही थी जब दोनों पक्ष एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन को रोकने पर सहमत हो गए थे। हालांकि यह प्रक्रिया इससे ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी।
मोदी सरकार के अंतर्गत भारत के साथ मेलमिलाप की संभावना नहीं
पाकिस्तानी अधिकारी ने यह भी कहा कि नई दिल्ली में वर्तमान मोदी सरकार के अंतर्गत भारत के साथ मेलमिलाप की कोई संभावना नहीं है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को शुक्रवार को लॉन्च करेंगे।
पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के केवल एक हिस्से को ही सार्वजनिक करेगा बाकी का हिस्सा गोपनीय रखा जाएगा। इस सुरक्षा नीति को बनाने में पाकिस्तानी सेना ने अहम भूमिका निभाई है। इस बीच माना जा रहा है कि विपक्ष नए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर बवाल कर सकता है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


