नयी दिल्ली, खबर संसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी। पिछले साल के विपरीत, 2023 में शैक्षणिक सत्र के अंत में केवल एक परीक्षा होगी।
इसे भी पढ़े-12वीं बाद आईआईएम में पढ़ने का है सपना तो जाने कोर्सेज व एडमिशन प्रोसेस
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी जानकारी
भारद्वाज ने कहा, ‘‘दुनियाभर में कोविड महामारी का प्रभाव कम होने के मद्देनजर, बोर्ड ने 2023 की परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से आयोजित करने का निर्णय लिया है।’’
उन्होंने इससे पूर्व कहा था, ‘‘सीबीएसई (CBSE) ने साल में एक बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की पारंपरिक व्यवस्था को फिर से अपनाने का फैसला किया है। वर्ष 2022 में, कोविड-19 को देखते हुए इन परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित किया गया था।’’
दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए 2022 की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इन नतीजों में जहां 92.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की, तो वहीं 94.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
