Thursday, June 12, 2025
HomeNationalCBSE बोर्ड ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट,...

CBSE बोर्ड ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

जी, हां देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं जो CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए राहत की खबर सामने आ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

इस साल कुल 93.60% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 0.06% ज्यादा है, जो बताता है कि छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 95% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों की सफलता दर इससे 2.37% कम रही। यह सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से लगातार बना हुआ है, जहां लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों से आगे निकल रही हैं। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2025” या “CBSE Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
  • जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से ऐसे देखें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
  • लॉगिन करने के बाद CBSE रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट करें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.