Saturday, February 14, 2026
HomeUttarakhandविकास भवन का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, कई कर्मी मिले...

विकास भवन का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, कई कर्मी मिले अनुपस्थित

रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी ने शुक्रवार सुबह 10 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मियों की अनुपस्थिति सामने आई, जिसे सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


कई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए

निरीक्षण में अर्थ एवं संख्या विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह, कनिष्ठ सहायक भावना राणा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजीव कुमार जायसवाल, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार, वहीं कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार कमल, अनुसेवक नन्दा बल्लभ पाण्डे, साथ ही महिला कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रजनीश पंत, और महिला सशक्तिकरण विभाग के वाहन चालक जयनारायण अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने इसे अत्यधिक गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया और एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।


भ्रमण पर गए कर्मचारियों से मांगे प्रमाण

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी भ्रमण पर मिले, जिनमें—

  • प्रीति चोपड़ा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी
  • पूजा नयाल, अन्वेषक कम संगणक
  • कमल राणा, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1

सीडीओ ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि भ्रमण पर मौजूद कर्मचारियों के स्पष्ट और प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं, ताकि उपस्थिति की पुष्टि हो सके।


समय से कार्यालय पहुँचने के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहें और अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी की अनुपस्थिति के लिए कार्यालयाध्यक्ष स्वयं उत्तरदायी होंगे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.