छत्तीसगढ़ में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी शराब व्यापार में हुई बड़ी गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अहम मानी जा रही है। ईडी पिछले कई महीनों से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।
मोदी सरकार पर बरसे भूपेश बघेल, कहा- डरने वाले नहीं
चैतन्य की गिरफ्तारी और ईडी की छापेमारी के बीच भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र और न्यायपालिका में विश्वास रखते हैं। वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन हम उनका सहयोग करेंगे। भूपेश बघेल न टूटेगा न झुकेगा।” उन्होंने अडानी समूह का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रायगढ़ में अडानी की परियोजना के विरोध को दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार: बघेल
पूर्व सीएम ने कहा कि ईडी उनके घर पहले भी आई थी और 33 लाख रुपये जब्त किए थे। अब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन फिर से छापेमारी की गई, ताकि विपक्षी नेताओं की आवाज दबाई जा सके। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी उन्होंने लिखा, “ईडी आ गई।”
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


