HomeUttarakhandमुख्यमंत्री ने पूरी की Nandprayag घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद

मुख्यमंत्री ने पूरी की Nandprayag घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सड़क को डेढ लेन करने की मांग कर रहे नंदप्रयाग (Nandprayag) घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद पूरी कर दी है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री  ने आज घोषणा कर दी है।

इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी हो गए हैं। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एक अहम फैसला लिया है, जिसकी मांग के लिए स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं।

जनपद चमोली के नंद्रप्रयाग (Nandprayag) घाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 70 गांवों के ग्रामीण अपने विकास खंड की सड़क को डेढ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सड़क से हजारों लोगों के हित जुड़े हैं।

इसे भी पढ़े- दिल्‍ली नाइट कर्फ्यू: E-Pass के लिए अब तक 73,000 से ज्यादा ने किया आवेदन

क्षेत्र की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री  से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग (Nandprayag) घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है।

मुख्यमंत्री समस्या का समाधान किया

क्षेत्र की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने समस्या का समाधान कर दिया है। उन्होंने थराली विधान सभा के अंतर्गत आने वाले नंदप्रयाग (Nandprayag) से घाट बाजार तक की सड़क को डेढ लेन करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए वित्त व नियोजन से लेकर लोक निर्माण विभाग को भी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिये जनता सबसे बढ़कर है। जो जनता चाहेगी और जो जनता के हित में होगा वह किया जाएगा। जनहित में हर मुमकिन काम किया जाएगा।

इसे भी पढ़े- मंत्री ने की Water जीवन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.