खबर संसार, देहरादून: संविधान दिवस पर Chief Minister ने दी बाबा साहब को श्रद्धाांजलि , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। Chief Minister ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।
संविधान हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को ना केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। हमारा संविधान हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक है।
ये भी पढें- वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी Medical college में 182 छात्र कोरोना पाॅजिटिव
Chief Minister ने कहा प्रधानमंत्री ने बढाया देश सम्मान व स्वाभिमान
Chief Minister ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उनके द्वारा लिए गये निर्णयों से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के समग्र विकास के लिए हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। युवा, महिला, किसान, गरीब, मजदूर सबकी चिंता प्रधानमंत्री जी ने की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने दीं संविधान दिवस की शुभकामननाएं
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामननाएं देते हुए कहा कि 1949 में आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। 02 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन हमारे संविधान के निर्माण में लगे। हमारा संविधान हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराता है। भारत में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया है। देश में 118 करोड़ कोविड टीकाकरण हो चुका है। राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज होने पर उन्होंने Chief Minister का आभार व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2017 को मैंने निर्णय लिया कि विधानसभा के प्रत्येक कक्ष एवं सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा भीमराव अंबेडकर का चित्र लगेगा। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर एक साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, स्वामी ईश्वरदास, सचिव विधानसभा श्री मुकेश सिंघल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


