खबर संसार, नई दिल्ली : वैक्सीन डोज लेने के बाद भी Medical college में 182 छात्र कोरोना पाॅजिटिव, कर्नाटक के धारवाड़ एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर आज शुक्रवार को 182 हो गई जिसकी वजह से यहां हड़कंप मच गया। इन सभी Medical college के छात्रों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई हैं।
ये भी पढें- यहां मिला कोरोना का नया Dangerous स्ट्रेन, वैक्सीन भी बेअसर
बता दें कि इससे एक दिन पहले ही 66 मेडिकल छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बात दें कि इन सभी छात्रों का जिन्होंने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, वे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं और कई अन्य राज्यों से संबंधित हैं। जो यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
Medical college 66 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे
खबरों के अनुसार धारवाड के इस Medical college में पढ़ने वाले सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। गुरुवार को यहां पर 66 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज 116 अन्य छात्र भी कोरोना की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से यह संख्या 182 हो गई। कोरोना संक्रमित पाए गए सभी छात्र एमबीबीएस प्रथम वर्ष के हैं और वे सभी होस्टल में रह रहे थे। होस्टल को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
भारत में बढ़े कारोना के मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 10,549 नए मामले सामन आए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 55 हजार 431 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई।



