HomeUttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए गोलू देवता के दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए गोलू देवता के दर्शन

भवाली खबर संसार. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को घोड़ाखाल पहुंचे। जँहा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का फूल- मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गोलू देवता के दर्शन पूजा पाठ कर राज्य और देश की सुख शांति, समृद्धि की कामना की. साथ ही उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए गोलू देवता के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ में पूजा अर्चना करते हुए कहा था कि राज्य में तेज गति से हो रहे आधारभूत सुविधाओं के विकास और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को देखते हुए 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उसी कथन के आधार पर आज राज्य में विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की मदद से लोगों को नई योजनाओं और समस्या का समाधान घर बैठे मिल रहा है।

17 हजार से अधिक लोगों का किया जा चुका रेस्क्यू – सीएम धामी

बताया कि राज्य के संवेदनशील इलाकों में प्राकृतिक आपदा आ रही है। लेकिन जिला प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। प्रशासन की टीम द्वारा भी आपदा के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपदा में फंसे लोगों या प्रभावितों के स्वास्थ्य, भोजन पानी या अन्य सुविधा दी जा रही है।बताया कि अब तक करीब 17 हजार से अधिक लोगों का आपदा में रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है.

प्रशासन की टीम द्वारा भी आपदा के बचाव के लिए जागरूक किया

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिल कर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौध रोपण किया। कहा कि हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण करना जरुरी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधेरोपण करने की अपील की।इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विती, शिवांशु जोशी, डीएफओ चंद्र शेखर जोशी, टी आर बीजूलाल समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.