किच्छा। शहीद सम्मान यात्रा-2.0 के अंतर्गत ग्राम गौरीकला, किच्छा में शहीद देव बहादुर के घर-आँगन से मिट्टी संग्रहित की गई। इस अवसर पर शहीद के माता-पिता लक्ष्मी देवी और शेर बहादुर, भाई किशन और अनुज, क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धोनी और तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। मिट्टी को ताम्र कलश में सम्मानपूर्वक संग्रहित किया गया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल चन्द्र प्रकाश कोठारी (से0नि0) ने बताया कि यह कार्यक्रम 04 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और 05 अक्टूबर को पौड़ी जनपद के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
कोठारी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शहीदों के घर-आँगन से मिट्टी संग्रह कर देहरादून स्थित शौर्य स्थल (सैन्यधाम) में प्रतिस्थापित करना है। इसमें वर्ष 2021 के दौरान संग्रह न हो सकी मिट्टी और उसके बाद शहीद हुए सैनिकों के घर की मिट्टी भी शामिल होगी।
शहीद सम्मान यात्रा का फ्लैग ऑफ और कार्यक्रम की रूपरेखा
04 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय से शहीद सैनिकों के घर-आँगन की मिट्टी का फ्लैग ऑफ किया जाएगा और इसे पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के लिए रवाना किया जाएगा। 05 अक्टूबर को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के शहीद सैनिकों के आश्रितों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
उपस्थिति और सम्मान में शामिल लोग
इस अवसर पर शहीद देव बहादुर के परिजन अनीता, गीता, दीप शिखा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेश चन्द्र भट्ट, सूवे0 मेजर सुन्दर सिंह, अजय कुमार, पुष्कर दत्त, आकाश कुमार, सुदर्शन बोरा, कुन्दन राम और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


