इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में नन्हें बच्चों को रेल यात्रा का अनुभव कराने और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराने के उद्देश्य से एक अनोखा मिनी रेल जंक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने सीखा यात्रा का सही तरीका
छात्रों को एक विशेष रूप से सजे आई.पी.एस. एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कराया गया। बच्चों ने टिकट काउंटर, इंफॉर्मेशन बूथ, वेटिंग रूम, कुली और लोको पायलट की भूमिका को करीब से देखा और समझा। साथ ही चाय, पॉपकॉर्न जैसी चीज़ों का आनंद भी लिया।
बच्चों ने सीखे सुरक्षा के नियम
रेल यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह भी छात्रों को रोचक तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान टीटीई, कुली और अन्य पात्रों की अदाकारी ने माहौल में जान डाल दी। बच्चों ने इन भूमिकाओं को देख कर खूब तालियां बजाईं और उत्साह जताया।
विद्यालय प्रबंधन की सराहनीय पहल
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, कला विभाग की नीरू जोशी गोयल, रिचा वर्मा और गरिमा मेवाड़ी सहित सभी प्री-प्राइमरी शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने इस अभिनव प्रयास की सराहना की और बच्चों के उत्साह को सराहा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


