HomeUttarakhandएण्डलैस समर पार्टी में बच्‍चों ने बाॅल बस्टर, रिंग रिंगर खेलों का...

एण्डलैस समर पार्टी में बच्‍चों ने बाॅल बस्टर, रिंग रिंगर खेलों का ल‍िया आनंद

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए एक ‘एण्डलैस’ समर पार्टी आयोजित की गई। बच्चों को कई गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिला, जिसमें क्रमशः बास्केटबाॅल, माइंड टिव्स्टर, बाॅल बस्टर, रिंग रिंगर, लैग बाॅल ग्रैब और पूल गतिविधियाँ शामिल थीं।

आकर्षण का केंद्र बिंदु पूल और फिल्म फीएस्टा था। इस दौरान सभी बच्चों ने खूब मस्ती करते हुए डांस किया। विद्यालय द्वारा बच्चों को स्नैक्स, नारियल पानी, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक दी गई। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा और प्री-प्राइमरी काॅर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। ‘एण्डलैस’ समर पार्टी एक सफल और मनोरंजक कार्यक्रम रही, जो बच्चों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.