हल्द्वानी, खबर संसार। आज आनंदा एकेडमी में आयुष मंत्रालय उत्तराखंड सरकार के सहयोग से भारत सरकार द्वारा निर्देशित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संबंध में बेस हॉस्पिटल से पहुंची, डॉक्टर भावना जोशी ने बच्चों को चिकनगुनिया और डेंगू से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दी एवं उससे बचाव के उपाय बताए।
बच्चों ने अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट और निदेशक दीक्षा बिष्ट मौजूद भी मौजूद रहे। उन्होंने इस जानकारी का उपयोग कर बच्चों से अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया।
प्रधानाचार्या माया बिष्ट के दिशा निर्देश में बच्चों ने संबंधित जानकारियों से लाभ उठाया और अपने आस-पड़ोस में लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय के समस्त शिक्षक इस दौरान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















