खबर संसार हल्द्वानी.आंनदा में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस. जी हा आज 16 नवंबर 2023 को आनंदा के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट ने पं जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।
आंनदा में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस
नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के लिए उनके दिल में विशेष प्रेम के बारे में जानकारी दी, जिसके कारण ही बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। तत्पश्चात विद्यालय के विशाल प्रांगण में बच्चों के लिए खास तौर पर लगाए गए झूले और स्वादिष्ट स्टॉल का बच्चों ने आनंद उठाया। कक्षा शिक्षकों,प्रधानाचार्या और प्रबंधक द्वारा बच्चों के लिए खास उपहारों की व्यवस्था भी की गई थी। बच्चों के चेहरों पर इस आयोजन की खुशी साफ झलक रही थी।







