HomeInternationalचीन पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर सकता है? दूतावास पहुंचे शहबाज शरीफ

चीन पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर सकता है? दूतावास पहुंचे शहबाज शरीफ

नई दिल्ली, खबर संसार। कराची में 26 अप्रैल को चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया गया। कराची यूनिवर्सिटी में कन्फ्यूशियस इंस्टिट्यूट के पास एक वैन के पास हुए विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोग मारे गए।

इस आत्मघाती हमले ले बाद कहा जा रहा है कि क्या चीन पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर सकता है? हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया गया हो। पिछले कुछ सालों में कई बार चीनी नागरिकों को टारगेट कर पाकिस्तान में हमला किया गया है।

इसे भी पढ़े-उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा परिषद की मध्‍यमा व उत्‍तर मध्‍यमा की परीक्षायें आज से

शाहबाज शरीफ पहुंचे चीनी दूतावास

इस हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास पहुंचे और चीन से कहा कि हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि अपराधियों को सजा नहीं दिला देते।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर लगातार हो रहे हमले के कारण पाकिस्तान पर दबाव बढ़ता जा रहा है और अगर ऐसा चलता रहा तो चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर खटाई में पड़ सकता है।

हमले के बाद चीन ने क्या कहा है?

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा है कि हम कराची विश्वविद्यालय में चीनी शिक्षकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। चीन-पाकिस्तान की दोस्ती को कोई कम नहीं करेगा।

यूनाइटेड नेशंस में चीन के स्थायी प्रतिनिधि जांग जुन ने कहा है कि कराची विश्वविद्यालय में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। चीन और पाकिस्तान दोनों के पीड़ितों के लिए अपनी गहरी संवेदना भेजता हूं। हम अपराधियों को जवाबदेह ठहराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

फिर एयरस्ट्राइक की बात कहां से आई?

चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के एडिटर रहे हुआ हु जिजिन ने कहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मैं पाकिस्तानी सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस आतंकी संगठन के शिविर के खिलाफ सीधे हवाई हमले शुरू करने के लिए चीनी सेना का समर्थन करता हूं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.