HomeUncategorizedचीन की फिर कटी नाक, अमेरिका ने भी ले लिए मजे, कहा-...

चीन की फिर कटी नाक, अमेरिका ने भी ले लिए मजे, कहा- PLA शेम-शेम

China की फिर कटी नाक, अमेरिका ने भी ले लिए मजे, कहा- PLA शेम-शेम जी, हां चीन की देश दुनिया में बड़ी बेइज्जती हुई है या फिर कहें कि शी जिनपिंग की नाक फिर से एक बार कट गई है। चीन की एक सबमरीन डूब गई है। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस की तरफ से बताया गया है कि इस साल जून में चीन की एक न्यूक्लियर पावर अटैक सबमरीन डॉकयार्ड में ही डूब गई थी। ये खबर वॉल स्ट्रीट जर्नल पहले रिपोर्ट की और उसके बाद देखते ही देखते तमाम मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये छा गई।

मजेदार बात ये है कि इसके सैटेलाइट इमेज भी सामने आ गए जो साफ साफ ये इशारा करते हैं कि सच में एक सबमरीन डूबी है और उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। ताइवान ने इसके बारे में जून-जुलाई के महीने में रिपोर्ट किया था कि चीन की एक और सबमरीन डूब गई है। ये एक न्यूक्लियर पावर अटैक सबमरीन बताई जा रही है। जो क्लास सबमरीन वुहान के शिपयार्ड में बन रही थी। यह घटना मई के अंत या जून की शुरुआत में वुहान के पास एक शिपयार्ड में हुई थी और सरकार ने इस घटना को छिपाने के लिए बहुत कुछ किया है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये बीजिंग के लिए एक शर्मिंदगी की बात है।

पहली टाइप 91 जिसमें 5 सबमरीन बनाई गई थी

अगर पीएलए नेवी की अटैक सबमरीन की बात की जाए तो उनके पास इस वक्त अलग अलग क्लास में सबमरीन मौजूद हैं। पहली टाइप 91 जिसमें 5 सबमरीन बनाई गई थी और दो रिटायर की जा चुकी है। दूसरा टाइप 93 जिसमें छह सबमरीन बनाई जा चुकी हैं। दो इस समय कंट्रक्शन में है। यानी की पीएलए नेवी के मेन स्ट्रीम की बात की जए तो ये टाइप 93 हैं। लेकिन ये सारी की सारी सबमरीन बोहाई शिपयार्ड में बनाई जाती है। बोहाई शिपयार्ड डीन शी फैसलिटी है, जहां पर काफी पहले से न्यूक्लियर पावर फैसिलिटी बनाई जा रही है।

उसके उलट वूचांग शिपयार्ड जहां पर कहा जा रहा है कि इस सबमरीन का एक्सीडेंट हुआ है, ये वुहान में है और चीन के मेनलैंड के अंदर है। गौरतलब है कि ये कोई पहली दफा नहीं है। अगस्त 2022 में जिनपिंग कजाकिस्तान में थे। येलो शी के ऊपर एक सबमरीन की ट्रायल चल रही थी। एंटी सबमरीन ट्रैप के अंदर इनकी अपनी ही सबमरीन फंस गई थी। नाइट्रोजन से रिप्रेशराइज किया गया और इसके अंदर 55 नाविकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.