नई दिल्ली, खबर संसार। आज काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CICSE) द्वारा आइसीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2021 और आइएससी टर्म 1 रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी।
ऐसे में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के जो छात्र-छात्राएं टर्म 1 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और स्कोर कार्ड काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर देख सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अपना परिणाम SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं। रिजल्ट पेज पर स्टूडेंट्स को अपनी यूनीक आइडी, इंडेक्स नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करनी होगी।
यहां देखे अपना रिजल्ट
सीआइएससीई (CICSE) द्वारा साझा की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार आइसीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2021 और आइएससी टर्म 1 रिजल्ट 2021 की घोषणा काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर की जाएगी। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा के बाद अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे।
इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी यूनीक आइडी, इंडेक्स नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद छात्र अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे और दिये गये लिंक के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड या प्रिंट कर पाएंगे।
एसएमएस भेज कर भी चेक कर सकते है अपना रिजल्ट
इसके अतिरिक्त, सीआइएससीई (CICSE) ने इंटरनेट की अनुपलब्धता की स्थिति में सीआइएससीई (CICSE) टर्म 1 रिजल्ट 2021 को SMS के माध्यम से भी देखने की व्यवस्था की है। आइसीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2021 देखने के लिए स्टूडेंट्स को मोबाइल के मैसेज में ICSE<स्पेस><यूनीक आइडी> टाईप करना होगा और इसे जारी किए गए मोबाइल नंबर 09248082883 पर भेजना होगा।
इसी प्रकार, आइएससी टर्म 1 रिजल्ट 2021 के लिए स्टूडेंट्स मोबाइल के मैसेज में ISC<स्पेस>< यूनीक आइडी > टाईप करना होगा और इसे जारी किए गए मोबाइल नंबर 09248082883 पर भेजना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों के लिए टर्म 1 परीक्षाओं के स्कोर अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से पा सकेंगे।
