कक्षा दसवीं के टाॅपर्स को सम्मानित करना उनकी कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियाें को स्वीकार करने का एक शानदार तरीका हैं यह और भी खास है जब मुख्य अतिथि बियरशिबा सीनियर सेंकेण्डरी स्कूल की पूर्व छात्रा साक्षी बिष्ट है, जिन्होंने इस साल यू0पी0एस0सी0 परीक्षा अच्छे अंकाें के साथ उत्तीर्ण की है।
मुख्य अतिथि के रुप में यू0पी0एस0सी0 परीक्षा में सफल रही एक पूर्व छात्रा के होने से इस कार्यक्रम में एक प्रेरक स्पर्श जुड़ जाता है। उनकी उपस्थिति और उपलब्धियाँ वर्तमान छात्रों को उच्च लक्ष्य रखने और अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणा बन सकती है।
यह बियरशिबा सिनियर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा और मार्गदर्शन की गुणवत्ता का एक वसीयतनामा है। कार्यक्रम की शुरुआत एक पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह जो कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस साक्षी बिष्ट, विद्यालय के फाउंडर मेनेजर श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलकराज तलवार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य आर0एन0 ठाकुर, उप -प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, द्वारा कि गयी।
साक्षी बिष्ट को स्मृती चिन्ह भेंट किया
स्कूल प्रबन्धक द्वारा मिस साक्षी बिष्ट को स्मृती चिन्ह भेंट किया गया तथा उनके माता -पिता एवं नाना नानी को पुष्प गुच्छ भेट किये गये। 10वीं, 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा मिस साक्षी बिष्ट से अपने जीवन के उद्देश्य को सफल बनाने के नुसखे पुछे तथा उन्होंने एक -एक करके बच्चों द्वारा पुछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये और उन्होंने बताया की हमें ज्ञान चाराें और से लेना चाहिए तथा समय का पाबंद होना चाहिए।
कक्षा 10 वी में बियरशिबा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, हल्द्वानी का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। जिसमें सुभम घैतोड़ी ने 97.8, रिया जाेशी 97.2, निहार त्यागी 96.6, जिज्ञाशा राणा 96.2, नेहा कठायत 96.2, जय रावत 95.8, कार्तिक बिष्ट 94.6, कृष गोनिया 94, मनिषा नाेटियाल 93.8, नैना रावत 93.6, स्वपनिल जाेशी 93.2, आरजू अहमद 92.2, नितांश करायत 92.2, आभाश जोशी 92, मांशी नेगी 90.2, पियूष कुवर चंद 90.2, दिव्या 89.6, निमिशा 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
टॉपरों को दिया गया उपहार
जय रावत ने गणित में 100 अंक, जिज्ञासा राणा ने साेसल साइंस एवं आई0 टी0 में 100 अंक, सुभम घैताेड़ी एवं कृष गोनिया ने अंग्रेजी में 98 अंक तथा रिया जोशी ने साइंस एवं हिन्दी में 98 अंक प्राप्त कियें। दसवीं कक्षा मे अव्वल आने वाले विद्यार्थियाें काें प्रमाण पत्र तथा स्वर्ण प्रतिक चिन्ह भेंट किये तथा विद्यालय के दसवीं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय टाॅपर को विशेष उपहार भेंट किये गये।
कक्षा 9 वीं से 12वीं कें छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्श न कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सभी उपस्थित माता-पिता बहुत ही प्रसन्न थे, उन्हाेंने अपने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय को दिया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक एवं प्रशासक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निशी वर्मा द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

















