Saturday, February 15, 2025
HomeUttarakhandCM ने बैराटखाई-जनदेऊ-गागरों मोटर मार्ग के डामरीकरण को दिए 631.69 लाख

CM ने बैराटखाई-जनदेऊ-गागरों मोटर मार्ग के डामरीकरण को दिए 631.69 लाख

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री (CM) तीरथ सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधीन रू० 631.69 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र चकराता में बैराटखाई-जनदेऊ-गागरों मोटर मार्ग का डामरीकरण () एवं वि०ख० कालसी के बिजऊ-कुईथा-खतार मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की है।

CM ने लोक निर्माण विभाग के तहत एस.सी.एस.पी. के अन्तर्गत विधानसभा पुरोला के नौगांव में बीगराडी से काण्डा मोटर मार्ग निर्माण हेतु रू0 119.34 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तहत विधानसभा रूद्रप्रयाग के जखोली में कटमुण पुल से उछना-ढहचल मोटर मार्ग निर्माण हेतु रू0 341.17 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

सीएम ने विभिन्‍न याेेेजनाओं को दिया फंड

सहकारिता विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में जिला सहकारी बैंक की 40 नई शाखायें खोलने हेतु अनुपूरक मांग के माध्यम से रू0 04 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के तहत नलकूपों में सर्वे वोल्टेज स्टैबलाईजर, स्काडा बेस्ड कन्ट्रोल पैनल एवं पम्पिंग प्लान्ट अधिष्ठान के कार्य किया जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री (CM) ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत व्यय की गई धनराशि रू0 5878.18 लाख के सापेक्ष रू0 734.772 लाख अवमुक्त किये जाने भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने पेयजल विभाग के तहत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा-विधानसभा डोईवाला नगरपालिका हेतु जल संस्थान द्वारा टी.ए.सी. सें संस्तुत रू0 94.71 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसे भी पढ़े- एक week के अंदर अफसर आपत्तियों का निस्‍तरण करें

मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभागांतर्गत 17 विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं अन्य कार्यों हेतु रू0 493.35 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग हेतु वेतन भत्ता आदि एवं वृहद निर्माण कार्यों हेतु 27,41,81,000.00 की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

CM ने तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत वेतन भत्ते के लिए अनुदान हेतु रू0 594.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण हेतु बृहद निर्माण कार्यो हेतु रू0 235.59 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

उन्‍होंने ने कुम्भ मेला-2021 के अंतर्गत हरिद्वार में रानीपुर झील पर स्टील गार्डर सेतु निर्माण हेतु रू० 918.30 लाख की वित्तीय स्वीकृति एवं तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था किये जाने हेतु रू0 751.94 की लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद बाजपुर के विभिन्न कार्यों हेतु रू0 115.27 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

कृषि विवि को भी दिए धनराशि

CM ने ग्राम्य विकास विभाग की पी.एम.जी.एस.वाई. योजना के अन्तर्गत मधकोट से फाफा मोटर मार्ग हेतु रू0 131.55 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अन्तर्गत गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविधालय पंतनगर हेतु विशेष योजनांतर्गत परिसम्मपत्तियों के सृजन हेतु रू. 03 करोड़ के सापेक्ष रू० 1,13.97,600.00 (रू० एक करोड़ तेरह लाख सत्तानबे हजार छः सौ मात्र) अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.