HomeUttarakhandयूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने सीएम हुआ जोरदार स्‍वागत

यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने सीएम हुआ जोरदार स्‍वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री श्री धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

12 हजार 05 सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ

मुख्यमंत्री के प्रयासों से यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.