देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री ने आज पुलिस लाइन मैदान में #NationalSportsDay के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन हेतु कई घोषणाएं भी की गई।
श्री Dhami ने कहा कि प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए हर जिले में 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। खिलाड़ियों को वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु CM खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी साथ ही खेल विभाग, उत्तराखण्ड के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों के मानदेय में भारतीय खेल प्राधिकरण के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को देय मानदेय के अनुसार वृद्धि की जाएगी।
मलखंब खेल को भी खेल नीति में शामिल किया जाएगा
मलखंब खेल को भी खेल नीति में शामिल किया जाएगा। पूर्व की भांति राज्याधीन सेवाओं में कुशल खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू किये जाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि आज मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिन है और आज के दिन हम प्रदेश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना प्रारंभ कर रहे हैं। इस योजना में 8 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को ₹1500 प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जायेगी।
3900 उभरते खिलाड़ियों को दी जाएगी छात्रवृत्ति
कुल 3900 उभरते खिलाड़ियों, जिसमें से 1950 बालकों एवं 1950 बालिकाओं को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। खेल नीति में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने पर पूर्व में देय पुरस्कार धनराशि में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है व प्रशिक्षकों हेतु भी धनराशि में वृद्धि की गई।
राज्य खेल पुरस्कार यथा देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कारों के साथ ही हिमालय रत्न खेल पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। खिलाड़ियों को राज्य में सरकारी नौकरी प्रदान किए जाने की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति की व्यवस्था की गई है।
इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



