मुबई, खबर संसार। छोटे पर्दे पर शानदार कॉमेडी करने वाले सिद्धार्थ सागर असल जिंदगी में अक्सर परेशानियों का सामना करते रहते हैं। ज्रानकारी के अनुसार Siddharth Sagar अब ड्रग्स लेना शुरु कर दिए है।
बताते चले कि टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस (Comedy Circus) और गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान (Gangs of Filmistan) जैसे शो में काम कर चुके सिद्धार्थ सागर (Siddharth Sagar) उन कॉमेडियन्स में से एक हैं जो किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं।
ड्रग्स की चपेट में आ चुके है सिद्धार्थ सागर
जानकारों की मानें तो सिद्धार्थ सागर एक बार फिर से ड्रग्स की चपेट में आ चुके हैं। सिद्धार्थ सागर (Siddharth Sagar) ने एक बार फिर से ड्रग्स लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ सागर को हाल ही में मुंबई पुलिस ने बुरी हालत में कोज निकाला है। सिद्धार्थ सागर की हालत देखकर पुलिस ने उनकी मां को फोन किया।
इसे भी पढ़े-इस नाम वाली युवतियां (Girls) शादी के बाद भी अपने पहले प्यार को कभी नहीं भूलती
सिद्धार्थ सागर की तबियत खराब होने के बाद उनकी मां ने उनको रीहैब सेंटर भेज दिया है। सिद्धार्थ सागर इस समय रीहैब सेंटर में अपना इलाज करवा रहे हैं। सिद्धार्थ सागर की मां ने इस बात का खुलासा किया है कि उका बेटा बाइपोलर डिसऑर्डर का मरीज है।
ऐसे में पुलिस के सामने सिद्धार्थ सागर (Siddharth Sagar) केवल पुलिस को अपनी मां का नाम और नंबर ही बता पाए। साल 2018 में इस बात का खुलासा हुआ था कि सिद्धार्थ सागर को ड्रग्स लेने की आदत पड़ चुकी है।
अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं सिद्धार्थ सागर
कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ सागर ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सिद्धार्थ सागर ने दावा किया था कि उनके माता पिता उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं।
इतना ही नहीं सिद्धार्थ सागर ने बयान भी दिया था कि मां बाप से उनकी जान को खतरा है। उनकी मां ही उनको ड्रग्स देती हैं। सिद्धार्थ सागर ने कहा था कि उनकी मां उसको घर में कैद करके रखती है।

