HomeNationalDelhi के ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण पर हो रहा विवाद, बढ़ाई गई...

Delhi के ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण पर हो रहा विवाद, बढ़ाई गई चौकसी

दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में मस्जिद को लेकर विवाद हो रहा है। ब्रह्मपुरी इलाके में मस्जिद के विस्तार किया जा रहा है, जिसके बाद इलाके में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस मामले पर पुलिस ने एक बयान भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक विवाद गली नंबर 12 से जुड़ा है जहां अल मतीन मस्जिद के नए एंट्रेंस के निर्माण को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

पुलिस ने इस मस्जिद निर्माण को लेकर पुलिस चौकसी को बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी की मानें तो इसे लेकर शिकायत की गई है। शिकायत के बाद नवंबर 2023 में यहां निर्माण कार्य रोका गया था। हालांकि बाद में मस्जिद के ट्रस्टियों द्वारा नवंबर 2024 में दिल्ली नगर निगम से इस निर्माण को मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद फरवरी 2025 में इसका निर्माण फिर से शुरु हुआ था।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

वहीं 13 फरवरी को एक अन्य शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया कि अनाधिकृत निर्माण किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस निर्माण के लिए अल मतीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरुरी अनुमति ली जा चुकी थी। हालांकि नए गेट का निर्माण करने का कुछ लोगों ने विरोध किया था। इस विरोध के बाद मस्जिद की मैनेजिंग बॉडी ने इस निर्माण कार्य को रोकने पर सहमति जताई थी। पुलिस का कहना है कि 18 फरवरी को एमसीडी को एमसीडी को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके बाद निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी।

वहीं तीन मार्च की रात को पुलिस को स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिली थी। इस शिकायत में कहा गया कि रात में पथराव हुआ है। हालांकि इस घटना की जांच की गई तो उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में ऐसी पथराव की कोई घटना के सबूत नहीं मिले। बयान की मानें तो इस मामले को पुलिस बेहद संवेदनशील मान रही है। इस देखते हुए इलाके में गश्त भी तेज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.