खबर संसार, लखनऊ : Court ने दिया सलमान खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला लखनऊ से आ रहा है जहां पर अब लखनऊ की एक स्थानीय Court ने किताब को लेकर खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही FIR की कॉपी तीन दिन के भीतर अदालत में पेश करने के लिए भी कहा है।
ये भी पढें- यूपी को 4 मुख्यमंंत्री देनी वाली बीएसपी (BSP) आज हाशिए पर जानिए क्यों
Court ने दिये सलमान खुर्शीद पर FIR के आदेश
बता दें कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने कांग्रेस नेता द्वारा अपनी किताब में ‘सनातन’ हिंदू धर्म की तुलना बोको हरम और ISIS आतंकवादी संगठनों के साथ करने को लेकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अपनी किताब Sunrize Over Ayodhya: Nationhood in Our Times’ में हिंदु धर्म और हिंदुत्व की तुलना उन्होंने आतंकी संगठन बोको हरम और ISIS से की है जिसके चलते उन पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। एसीजेएम Court ने उन पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। एसएचओ बख्शी ने तीन दिन में एफआईआर दर्ज करके रिपोर्ट की कॉपी कोर्ट में भेजने का आदेश दिया है।
Court ने अपने आदेश में कहा कि आवेदन पत्र में बताये गए फैक्सट्स और आवेदकों की दलीले सुनने के बाद कोर्ट का फैसला है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ संज्ञेय अपराध का मामला बनता है। अदालत के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग वाली यह अर्जी शिकायतकर्ता शुभांशी तिवारी ने दायर की है।

