खबर संसार, देहरादून: फटा clouds , मची तबाही, जान बचाकर भागते दिखे लोग, पूरे प्रदेश में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा कर रख दी। बारिश की वजह से क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं। मंगलवार पूरी रात हुई भारी बारिश से देहरादून के संतला देवी क्षेत्र खाबड़वाला में मंगलवार की रात में बादल फट गया, clouds फटने से घरों के अंदर कई फिट मलबा घुस गया। रेस्क्यू लगाकर लोगों को घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया। रात में ही एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं।
clouds फटने से रात भर सो नही सके लोग
भारी बारिश की वजह से क्षेत्र में चारो ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। पूरे क्षेत्र मं मलबा और कीचड़ फैला हुआ है। संतला देवी क्षेत्र के लोग clouds फटने से डर की वजह से रात भर सो नही सके। मिली जानकारी के अनुसार 3 घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़के नदियों में तब्दील हो गईं। क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं और फिलहाल शहर में हल्की बूंदाबादी का दौर बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- सावधान – अगर फैलाई गंदगी, तो भरना होगा Rs 5000 का जुर्माना
दुकानों व घरों में घुसा पानी
मंगलवार रात हुई भारी बारिश की वजह से घरों और कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया जिससे काफी नुकसान हुआ। कुछ जगहों पर तो बिजली के खंभे भी गिरने की खबर है। देराहदनू के कैनाल रोड मार्केट के कई इलाकों में पानी भर गया।
ताश के पत्तों की तरह ढह गए पहाड़
इधर दो दिन पहले ही टनकपुर-चंपावत नैश्नल हाइवे पर खतरनका मंजर देखने को मिला, जहां देखते ही देखते पूरा का पूरा पहाड़ ताश के पत्तों की तरह ढह गया। उसके आस-पास खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दिए। लोगों में अफरा-तफरी का महौल व्याप्त हो गया।


