Tuesday, February 10, 2026
HomeSportभारत-पाक मैच पर फैसला 48 घंटे में, शहबाज शरीफ करेंगे 'आखिरी फैसला'

भारत-पाक मैच पर फैसला 48 घंटे में, शहबाज शरीफ करेंगे ‘आखिरी फैसला’

टी20 विश्वकप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की नजरें जिस मुकाबले पर टिकी हैं, उस भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर अब भी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 6 दिन बाद प्रस्तावित यह हाई-वोल्टेज मैच होगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लाहौर भेजा। उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात कर समाधान तलाशने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई और आईसीसी ने नकवी को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए राजी किया।

अंतिम फैसला 24 से 48 घंटे के भीतर आ सकता है

गौरतलब है कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। वे सोमवार (9 फरवरी) को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और आईसीसी के साथ हुई चर्चा की जानकारी देंगे। सूत्रों के अनुसार अंतिम फैसला 24 से 48 घंटे के भीतर आ सकता है।

दरअसल, 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पोस्ट कर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप मैच नहीं खेलने की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक में भी इस रुख को दोहराया था। ऐसे में पीसीबी स्वतंत्र रूप से कोई निर्णय नहीं ले सकता और अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार के स्तर पर ही होगा।

अब पूरा क्रिकेट जगत इस बात का इंतजार कर रहा है कि क्या राजनीतिक तनाव खेल पर भारी पड़ेगा या फिर दोनों टीमें मैदान पर उतरकर करोड़ों फैंस की उम्मीदों को पूरा करेंगी। आने वाले 48 घंटे इस महामुकाबले की दिशा तय करेंगे।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.